Showing posts with label फसल में रोग व्याधियां. Show all posts
Showing posts with label फसल में रोग व्याधियां. Show all posts

Monday, 17 August 2026

नरमा कपास में सफेद मक्खी का अटैक - अगस्त में बचाव के आसान उपाय

 हनुमानगढ़, सिरसा और गंगानगर बेल्ट में नरमा कपास की फसल अभी फूल और टिंडे बनने की स्टेज पर है। इस समय दो सबसे बड़ी दिक्कत आती है - सफेद मक्खी और गुलाबी सुंडी।


1. सफेद मक्खी की पहचान:

पत्ते के नीचे छोटे सफेद कीड़े दिखेंगे, पत्ता काला और चिपचिपा होने लगता है।


बचाव: खेत में ज्यादा पानी न रोकें, नीम के तेल 1 लीटर प्रति एकड़ का छिड़काव शाम को करें। ज्यादा प्रकोप पर कृषि अधिकारी से सलाह लेकर दवाई लें।



2. गुलाबी सुंडी:

टिंडा अंदर से खराब और फूल झड़ने लगते हैं।


बचाव: खेत के आसपास बिखरे हुए टिंडे और फूल इकट्ठा करके नष्ट कर दें। फेरोमोन ट्रैप लगाना बहुत फायदेमंद है।


खाद-पानी: इस समय यूरिया ज्यादा न डालें, पोटाश की हल्की मात्रा टिंडे को मजबूत बनाती है।


किसान भाइयों, अपने खेत की फोटो और समस्या कमेंट में बताइए, मैं अगली पोस्ट में उसका हल बताऊंगा।