Showing posts with label मसाले. Show all posts
Showing posts with label मसाले. Show all posts

Tuesday, 5 June 2018

लहसुन की खेती


लहसुन की खेती (farming of garlic)


https://smartkhet.blogspot.com/2018/06/farming-of-garlic.html


लहसुन (Garlic) का वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है। लहसुन में रासायनिक तौर पर गंधक की अधिकता होती है। इसे पीसने पर ऐलिसिन नामक यौगिक प्राप्त होता है जो प्रतिजैविक विशेषताओं से भरा होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, एन्ज़ाइम तथा विटामिन बी, सैपोनिन, फ्लैवोनॉइड आदि पदार्थ पाये जाते हैं।

भूमि तथा जलवायु:

लहसुन की खेती लगभग सभी प्रकार की भूमि में की जा सकती है लेकिन इसके लिये प्रचुर जीवांश और अच्छे जल निकास वाली दोमट मिट्टी सर्वोतम है। लहसुन की वृद्धि के लिये तुलनात्मक दृष्टि से ठंडा व नम जलवायु उपयुक्त रहता है। गर्म व बड़े दिन पौधे की वृद्धि पर विपरित प्रभाव डालते हैं। परन्तु कंद बनने क लिये लंबे व शुष्क दिन फायदेमंद हैं। परन्तु कंदों के बनने के बाद यदि तापमान कम हो जाये तो कंदों का विकास और अधिक अच्छा होगा, एवं कन्दों के विकास के लिये अधिक समय उपलब्ध होगा, अत: उनका विकास अच्छा होगा तथा उपज बढ़ेगी।

खेत की तैयारी :

लहसुन की जड़ें भूमि की ऊपरी सतह से करीब 15 सेमी गहराई तक ही सीमित रहती है अत: भूमि की अधिक गहरी जुताई की आवश्यकता नहीं है, इसलिये दो जुताई करके, हेरो चलाकर भूमि को भुरभुरा करके खरपतवार निकालकर, समतल कर देना चाहिए। जुताई के समय भूमि में उपयुक्त मात्रा में नमी आवश्यक है अन्यथा पलेवा देकर जुताई करें।

उन्नत किस्में:

लाडवा, मलेवा, एग्रीफांउड व्हाइट, आर जी एल-1, यमुना सफेद-3 एवं गारलिक 56-4 नामक किस्में अच्छी पैदावार देती है। लहसुन का चूर्ण बनाने के लिये बड़े आकार की लौंग वाली गुजरात की जामनगर व राजकोट किस्मों को उपयुक्त माना गया है।

खाद एवं उर्वरक:

खेत की तैयारी के समय 20-25 टन प्रति हेक्टर गोबर खाद खेत में मिला देनी चाहिये क्योंकि जैविक खाद का लहसुन की उपज पर बड़ा अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा 50 किलो नत्रजन, 60 किलो फॉस्फोरस व 100 किलो पोटाश प्रति हेक्टर बुवाई के समय दें व 50 किलो नत्रजन बुवाई के 30 दिन बाद दें।

बीज व बुवाई:

लहसुन की बुवाई के लिये अच्छी किस्म के स्वस्थ बड़े आकार के आकर्षक कंदों की कलियों को अलग-अलग करके बुवाई के काम में लें। बुवाई हेतु प्रति हेक्टर 500 किलो कलियों की आवश्यकता होती है। इसकी बुवाई (रोपाई) कतारों में 15 से.मी. की दूरी पर करें व पौधे से पौधे की दूरी 7-8 से.मी. एवं गहराई 5 से.मी. ही रखें। इसकी बुवाई का उपयुक्त समय 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक का है। भूमि का तापमान 300 से ज्यादा होने पर कलियों में सडऩ उत्पन्न हो सकती है।

सिंचाई एवं निराई गुड़ाई:

लहसुन की कलियों की बुवाई के बाद एक हल्की सिंचाई करनी चाहिये इसके पश्चात वानस्पतिक वृद्धि व कंद बनते समय 7-8 दिन के अन्तराल से व फसल के पकने की अवस्था में करीब 12 दिन के अन्तराल पर सिंचाई करें। सिंचाई के लिये क्यारी ज्यादा बड़ी नहीं बनावें। पकने पर पत्तियां सूखने लगे तब सिंचाई बंद कर देंं। जिस क्षेत्र में पानी भरता हो उसमें पैदा हुये कंद अधिक समय तक संग्रह नहीं किये जा सकते। खरपतवार नष्ट करने के लिये निराई गुडाई आवश्यक है। गुड़ाई गहरी नहीं करें। इस फसल में निराई गुड़ाई अन्य फसलों की तुलना में कठिन है क्योंकि पौधे पास-पास में होते हैं। अत: खरपतवार नाशी रसायनों का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिये अंकुरण के पूर्व प्रति हैक्टर 150 ग्राम आक्सीफ्लूरफेन (600 ग्राम गोल) अथवा पेंडिमिथालिन 1 किलो सक्रिय तत्व (3.3 लीटर स्टॉम्प) का पानी में घोल बनाकर छिड़कावव अंकुरण पश्चात ऑक्साडायाजोन 1 किलो प्रति हेक्टर का पानी में घोल बनाकर छिड़का व करें या 25 से 30 दिन पर एक गुड़ाई करें।
लहसुन के पकाव की पहचान पत्तियाँ पीली पडऩे लगे (फसल बुवाई के 4-5 माह बाद), कंद दबाने से नहीं दबे एवं कंद में 80 प्रतिशत कलियां बनी हुई दिखाई पड़े तब समझें लहसुन पक गया है। कुछ कंद जमीन से निकालकर 2-3 दिन छाया में रखें अगर वह नीला पड़ जाय तो समझेंअभी वह नहीं पका है, दो-चार दिन खेत में लहसुन खड़ा रहने देें।

खुदाई एवं उपज :

लहसुन खुदाई के वक्त भूमि में थोड़ी नमी रहनी चाहिये जिससे कंद आसानीसे बिना क्षति पहुंचाये निकाले जा सकें। कंदों को पत्तियों सहित निकालने के तुरन्त बाद कंद पर लगी मिट्टी उतार दें तथा छोटे-छोटे बंडल बनावें एवं छाया में सुखा देना चाहिये तथा सूखी पत्तियाँ अलग कर देनी चाहिये। यदि फर्श पर सुखाना पड़े तो कंदों कोसमय-समय पर पलटना चाहिये।
यदि कंदों को उनकी पत्तियों द्वारा गुच्छों में बांध कर किन्हीं अवलंबों पर लटका कर सुखाया जाय तो उत्तम रहेगा। इससे लगभग 100-125 क्विंटल प्रति हेक्टर तक उपज प्राप्त की जा सकती है।

Saturday, 23 September 2017

कैसे उगाए : हल्दी





https://smartkhet.blogspot.com/2017/09/how-to-grow-turmeric.html   / turmeric plant photos / haldi photos




हल्दी जिंजिवरेंसी कुल का पौधा हैं। इसका का वानस्पतिक नाम कुर्कमा लांगा हैं। इसकी उत्पत्ति दक्षिण पूर्व एशिया में हुई हैं। हल्दी का उपयोग प्राचीनकाल से विभिन्न रूपों में किया जाता आ रहा हैं, क्योंकि इसमें रंग महक एवं औषधीय गुण पाये जाते हैं। हल्दी में जैव संरक्षण एवं जैव विनाश दोनों ही गुण विद्यमान हैं, क्योंकि यह तंतुओं की सुरक्षा एवं जीवाणु (वैक्टीरिया) को मारता है। इसका उपयोग औषधीय रूप में होने के साथ-साथ समाज में सभी शुभकार्यों में इसका उपयोग बहुत प्राचीनकाल से हो रहा है। वर्तमान समय में प्रसाधन के सर्वोत्तम उत्पाद हल्दी से ही बनाये जा रहे हैं। हल्दी में कुर्कमिन पाया जाता हैं तथा इससे एलियोरोजिन भी निकाला जाता हैं। हल्दी में स्टार्च की मात्रा सर्वाधिक होती हैं। इसके अतिरिक्त इसमें 13.1 प्रतिशत पानी, 6.3 प्रतिशत प्रोटीन, 5.1 प्रतिशत वसा, 69.4 प्रतिशत कार्बाेहाइड्रेट, 2.6 प्रतिशत रेशा एवं 3.5 प्रतिशत खनिज लवण पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसमें वोनाटाइन आॅरेंज लाल तेल 1.3 से 5.5 प्रतिशत पाया जाता हैं।



भारत विश्व में सबसे बड़ा हल्दी उत्पादक देश है। भारत में हल्दी का विभिन्न रूपों में निर्यात जापान, फ्रांस यू.एस.ए., यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, नीदरलैंड, सउदी अरब एवं आस्ट्रेलिया को किया जाता है। म.प्र. में हल्दी का क्षेत्र बहुत कम है, परंतु यहां पर इसके क्षेत्र एवं उत्पादन वृद्धि की प्रबल संभावना हैं।

जलवायु:-

हल्दी एक मसाला फसल है, जिस क्षेत्र में 1200 से 1400 मि.मी. वर्षा, 100 से 120 वर्षा दिनों में प्राप्त होती
है, वहां पर इसकी अति उत्तम खेती होती है। समुद्र सतह से 1200 मीटर ऊंचाई तक के क्षेत्रों में यह पैदा की जाती है, परंतु हल्दी की खेती के लिए 450 से 900 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्र उत्तम होते हैं। हल्दी एक उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र की फसल हैं। हल्दी के लिए 30 से 35 डिग्री से.मी. अंकुरण के समय, 25 से 30 डिग्री से.मी. कल्ले निकलने 20 से 30 डिग्री से.मी. प्रकंद बनने तथा 18 से 20 डिग्री से.मी. हल्दी की मोटाई हेतु उत्तम है।

मृदा:-

हल्दी का उत्पादन सभी प्रकार की मिट्टी में किया जा सकता हैं, परंतु जल निकास उत्तम होना चाहिए। इसका पीएच 5 से 7.5 होना चाहिए। हल्दी की खेती करने के लिए दोमट, जलोढ़, लैटेराइट मिट्टी, जिसमें जीवांश की मात्रा अधिक हो, वह इसके लिए अति उत्तम है। पानी भरी मिट्टी इसके लिए पूरी तरह से अनुपयुक्त होती है।

प्रजातियां –

1. सी.एल. 326 माइडुकुर:-
लीफ स्पाॅट बीमारी की अवरोधक प्रजाति है, लम्बे पंजे वाली, चिकनी, नौ माह में तैयार होती है। उत्पादन क्षमता 200-300 क्विं./हेक्टेयर तथा सूखने पर 19.3 प्रतिशत हल्दी मिलती हैं।
2. सी.एल. 327 ठेकुरपेन्ट:-
इसके पंजे लम्बे, चिकने एवं चपटे होते हैं। परिपक्वता अवधि 5 माह तथा उत्पादन क्षमता 200-250 क्विं./हेक्टर सूखने पर 21.8 प्रतिशत हल्दी प्राप्त होती हैं।
3. कस्तूरी:-
यह शीघ्र (7 माह) में तैयार होती हैं। इसके पंजे पतले एवं सुगन्धित होते हैं। उत्पादन 150-200 क्विं./
हेक्टेयर 25 प्रतिशत सूखी हल्दी मिलती हैं।
4. पीतांबरा:-
यह राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित है, यह अधिक उत्पादन देती है। आई.सी.ए.आर. द्वारा स्थापित हाई अल्टीट्यूट अनुसंधान केन्द्र पोटांगी (उड़ीसा) द्वारा उत्पादन की गई प्रजातियां निम्नलिखित हैं जो म.प्र. के लिए उपयुक्त हैं।
रोमा:-
यह किस्म 250 दिन में परिपक्व होती हैं। उत्पादन 207 क्विंटल/हेक्टेयर शुष्क हल्दी 31.1 प्रतिशत, ओलियोरोजिन 13.2 प्रतिशत इरोन्सियल आयल 4.4 प्रतिशत सिंचित एवं असिंचित दोनों के लिए उपयुक्त होती हैं।
सूरमा:-
इसकी परिपक्वता अवधि 250 दिन एवं उत्पादन 290 क्विं./हे. शुष्क हल्दी 24.8 प्रतिशत, ओलियोरोजीन 13.5 प्रतिशत, इरोन्सियल आॅयल 4.4 प्रतिशत उपयुक्त होती हैं।
सोनाली:-
इसकी अवधि 230 दिन, उत्पादन 270 क्विंटल/हे. शुष्क हल्दी 23 प्रतिशत, ओलियोरोजिन 114 प्रतिशत
इरोन्सियल आयल 4.6 प्रतिशत होता हैं। इस वर्ग की कोयम्बटूर-1, 35 एन, पीटीएस-43, पीसीटी-8 जातियां भी हैं। इसके अतिरिक्त दवा के लिए सफेद हल्दी कर्कुमा अमाड़ा एवं प्रसाधन सामग्री हेतु कुर्कुमा एरोमोटिका की भी कई जातियां तैयार की गयी हैं।

रोपण का समय:-

हल्दी के रोपण का उचित समय अप्रैल एवं मई का होता है।

खेत की तैयारी एवं बोने की विधि एवं प्रकंद की मात्रा:-

खेत की बुआई करने से पहले उसकी 4-5 जुताई कर, उसे पाटा लगाकर मिट्टी को भुरभुरा एवं समतल कर लिया जाना चाहिए। पूर्व फसल के अवशेषों को अलग कर दिया जाना चाहिए। हल्दी रोपण हेतु 15 से.मी. ऊंची, एक मीटर चैड़ी तथा सुविधानुसार लम्बी (3-4 मीटर) क्यारियां, 30 से.मी. की दूरी पर क्यारी से क्यारी रख कर बना लेना चाहिए। यदि खेत में नेमोटोड की समस्या हो तो प्लास्टिक सोलेराइजेशन अप्रैल के महीने में ही कर लें, तभी क्यारियां बनाएं। हल्दी का रोपण प्रकन्द (राइजोम) से होता है, जिसमें 20 से 25 क्विंटल प्रकन्द प्रति हेक्टर लगता है। प्रत्येक प्रकन्द में कम से कम 2-3 आॅंखे होना चाहिए। प्रकन्दों को 0.25 प्रतिशत इण्डोफिल, एम-45 घोल में कम से कम 30 मिनिट तक डुबोकर उपचारित करें, कटे-सड़े एवं सूखे तथा अन्य रोग से ग्रसित प्रकन्दों को छांटकर पृथक कर लेना चाहिए। ध्यान रखें कि एक वजन, आकार के कंद एक कतार में लगाएं अन्यथा छोटा-बड़ा प्रकन्द लगाने पर पौधे की बढ़वार समान नहीं हो पाती है। 5 से.मी. गहरी नाली में 30 से.मी. कतार से कतार तथा 20 से.मी. प्रकंद की दूरी रखकर रोपण करें। मदर राइजोम को ही बीज के रूप में उपयोग करना चाहिए। रोपण के बाद मिट्टी से नाली को ढॅंक दें।

सिंचाई:-

हल्दी की फसल में 20-25 हल्की सिंचाई की जरूरत पड़ती हैं। गर्मी में 7 दिन के अन्तर पर तथा शीतकाल में 15 दिन के अन्तर पर सिंचाई करनी चाहिए।

खाद, उर्वरक मल्चिंग एवं अन्तः कर्षण क्रियाएं:-

हल्दी की फसल को जीवांश खाद की काफी आवश्यकता रहती है। 25 टन कम्पोस्ट या गोबर की खूब सड़ी हुई खाद प्रति हेक्टर की दर से जमीन में मिला देना चाहिए। रासायनिक उर्वरक नत्रजन-60 किग्रा., स्फुर 30 किग्रा. एवं पोटाश 90 किग्रा. प्रति हेक्टर आवश्यक हैं। स्फुर की पूरी मात्रा एवं पोटाश आधी मात्रा रोपण के समय जमीन में मिला लें। नत्रजन की आधी मात्रा 45 दिन रोपण के बाद और शेष आधी नत्रजन एवं पोटाश की मात्रा 90 दिन बाद मिट्टी चढ़ाते समय डालें।
हल्दी रोपण के बाद 12.5 टन/हेक्टर की दर से हरी पत्ती, सूखी घास या अन्य जैविक अवरोध परत क्यारियों के ऊपर फैला देना चाहिए। दूसरी एवं तीसरी अन्य 5 टन प्रति हेक्टर की दर से छिड़काव कर देने के बाद किसी भी अवरोध परत पदार्थ को बिछा दें। तीन-चार बार निंदाई करें, क्योंकि इसको ग्रीष्मकाल में लगाते हैं, जिससे पानी काफी देना पड़ता हैं, जिससे खरपतवार काफी उग आते हैं । अक्टूबर के बाद भी सिंचाई करते हैं, जिससे उत्पादन अच्छा होता हैं।

हल्दी की मिश्रित खेती या अन्तरवर्ती फसल:-

मैदानी क्षेत्र में मिर्च एवं अन्य फसलों के साथ मुख्यतया सब्जी वाली फसलों में इसे मिश्रित फसल के रूप में लगाया जाता हैं। इसे अरहर, सोयाबीन, मूंग, उड़द की फसल के साथ भी लगाया जा सकता है। अन्तरवर्ती फसल के रूप में बगीचों में जैसे आम, कटहल, अमरूद, चीकू, केला फसल के लाभ का अतिरिक्त आय प्राप्त की जाती है।

हल्दी फसल के प्रमुख कीट एवं व्याधियां: –

शूटबोरर:- यह कीट हल्दी के स्युडोस्टेम (तना) एवं प्रकंद में छेद कर देता हैं। इससे पौधों में भोज्य सामग्री आदि तंतुओं के नष्ट होने से सुचारू रूप से प्रवाह नहीं कर पाती है तथा कमजोर होकर झुक जाता है। इसका नियंत्रण 0.05 प्रतिशत डाइमिथोएट या फास्फोमिडान का छिड़काव करने से किया जावे।
साॅफ्टराट:-
हल्दी की यह काफी क्षति पहंुचाने वाली बीमारी है। यह बीमारी पीथियमस्पेसीन के प्रकोप से होती है। इसके
प्रकोप से प्रकन्द सड़ जाता है। नियंत्रण के लिए 0.25 प्रतिशत इण्डोफिल एम-45 से मिट्टी की ड्रेंचिंग करें। रोपण के
पहले प्रकन्द का उपचार करके ही लगायें।
लीफ स्पाट:- यह बीमारी कोलिटोट्राइकम स्पेसीज फफूंद के कारण होती हैं। इसमें छोटे अण्डाकार अनियमित या नियमित भूरे रंग के धब्बे पत्तियों पर दोनों तरफ पड़ जाते हैं, जो बाद में धूमिल पीली या गहरे भूरे रंग के हो तो सावधानी बतौर बीमारी के प्रकोप के पूर्व ही 1 प्रतिशत बोर्डाे मिश्रण का छिड़काव 15 दिन के अन्तराल पर सितंबर के प्रथम सप्ताह में करें।

फसल की खुदाई:-

हल्दी फसल की खुदाई 7 से 10 माह में की जाती है। यह बोई गयी प्रजाति पर निर्भर करता है।
प्रायः जनवरी से मार्च के मध्य खुदाई की जाती है। जब पत्तियां पीली पड़ जाये तथा ऊपर से सूखना प्रारंभ कर दे। खुदाई के पूर्व खेत में घूमकर परीक्षण कर ले कि कौन-कौन से पौधे बीमारी युक्त है, उन्हें चिंहित कर अलग से खुदाई कर अलग कर दें तथा शेष को अलग वर्ष के बीज हेतु रखें।

बीज सामग्री का भंडारण:-

खुदाई कर उसे छाया में सुखा कर मिट्टी आदि साफ करें। प्रकंदों को 0.25 प्रतिशत इण्डोफिल एम-45 या
0.15 प्रतिशत बाविस्टीन एवं 0.05 प्रतिशत मैलाथियान के घोल में 30 मिनिट तक उपचारित करें। इसे छाया में सुखाकर रखें। हल्दी भंडारण के लिए छायादार जगह पर एक मीटर चैड़ा, 2 मीटर लम्बा तथा 30 से.मी. गहरा गड्ढा खोदें। जमीन की सतह पर धान का पुआल या रेत 5 से.मी. नीचे डाल दें। फिर उस पर हल्दी के प्रकन्द रखें इसी प्रकार रेत की दूसरी सतह बिछा कर हल्दी की तह मोड़ाई करें। गड्ढा भर जाने पर मिट्टी से ढॅंककर गोबर से लीप दें।

हल्दी की क्योरिंग:-

हल्दी के प्रकन्दों को सूखा लेना चाहिए तथा उसके ऊपर की गंदगी साफ करके कड़ाहे में उबलने के लिए डालंे। फिर उसे कड़ाहे में चूने के पानी या सोडियम बाई कार्बनेट के पानी में घोल लें। पानी की मात्रा उतनी ही डालें जिससे पानी ढॅंक जावे। उसे 45 से 60 मिनट तक उबाले जब सफेद झाग आने लगे तथा उसमें से जब विचित्र महक आने लगती है, तब उसे अलग से पृथक करें। आजकल सोलर ड्रायर भी हल्दी के लिए बनाये गये हैं। उसे पानी से निकाल कर अलग करें। हल्दी जो कि उबल कर मुलायम हो गयी है या नहीं। खुदाई के 2 दिन बाद ही उबालना चाहिए। फिर उसे 10-15 दिन सुखाएं।

हल्दी का सुखाना:-

उबली हुई हल्दी को बांस की चटाई पर रोशनी में 5-7 से.मी. मोटी तह पर सुखायें। शाम को ढॅंककर रख दें। 10-15 दिन पूर्णतया सूख जाने से ड्रायर के 60 डिग्री से. पर सुखाते हैं। सूखने के बाद तक उत्पाद प्राप्त होता हैं।
पालिशिंग:- हल्दी का बाहरी भाग खुरदरा तथा छिलके वाला दिखाई देता है। इसीलिए उसे चिकना तथा एक समान
बनाने के लिए हाथ से आदमियों द्वारा पालिश करते है। बोरियों में भरकर उसे रगड़ा जाता है। आजकल पालिशिंग
ड्रम बनाये गये हैं, उसमें भी पालिश करते हैं। हल्दी को रंगने के लिए 1 किलोग्राम हल्दी को पीस कर उससे एक क्विंटल हल्दी को रंगा जा सकता है, जिससे यह ऊपर से एक समान पीले रंग की दिखाई देती है।

हल्दी से बनने वाले उत्पाद:-

1.  हल्दी का पाउडर जो मसाले के काम आता हैं।
2.  
हल्दी का आयल:-
हल्दी में 3 से 5 प्रतिशत बोलाटाइल आयल (तेल) निकलता हैं जो स्टीम डिस्टीलेशन द्वारा निकाला जाता हैं।
यह हल्दी पाउडर से निकाला जाता हैं। तेल 8 से 10 घंटे में धीरे-धीेरे निकलता हैं।


3.   टर्मकेरिक ओलियोरोजिन:-


यह साल्वेन्टर एक्सट्रेक्शन विधि से निकाला जाता है। इसकी कीमत कर्कुमिन की मात्रा के ऊपर निर्भर करती हैं।


हल्दी का उपयोग:-



1. भोजन में सुगन्ध एवं रंग लाने में, बटर, चीज, अचार आदि भोज्य पदार्थों में इसका उपयोग करते हैं। यह भूख बढ़ाने तथा उत्तम पाचक में सहायक होता हैं।
2. यह रंगाई के काम में भी उपयोग होता हैं।
3. दवाओं में भी उपयोग किया जाता हैं।
4. कास्मेटिक सामग्री बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता हैं।



Monday, 18 September 2017

जायफल (jabitri) की खेती

जायफल (jabitri) की खेती (Cultivation of Nutmeg)

https://smartkhet.blogspot.in


किस्में

Vishwashree , कोंकण सुगंधा और कोंकण Swad
आईआईएसआर से सिफारिश अभिजात वर्ग accessions में से कुछ एक 9-20 , 22, 25 , 69, 150 , 4-12 , 22, 52, A11-23 , 70 हैं


जायफल का वानस्पतिक नाम है मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस  हिंदी में, यह 'jaiphal' के रूप में जाना जाता है।जायफल एक dioecious, बारहमासी पौधा है। जायफल के बारे में 10 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच एक सदाबहार, शंक्वाकार पेड़ है। जायफल जायफल गुठली और गदा के लिए उगाया जाता है। गदा बीज आसपास के बीजचोल सूख गया है, जबकि वाणिज्यिक जायफल, बीज के सूखे गिरी है। गर्म, आर्द्र जलवायु जायफल खेती के लिए सबसे उपयुक्त है। जायफल अच्छी तरह से ऊपर मतलब समुद्र स्तर के 1,300m अप करने के लिए और 150 सेमी या उससे अधिक की एक वार्षिक वर्षा के साथ बढ़ता है।

मिट्टी आवश्यकताएँ

मिट्टी दोमट, रेतीले दोमट और लाल लेटराइट मिट्टी जायफल खेती के लिए आदर्श होते हैं।

प्रचार

बीज प्रचार जायफल में पसंद किया जाता है। Epicotyl ग्राफ्टिंग, दृष्टिकोण ग्राफ्टिंग और पैच नवोदित जायफल में सफल साबित हुई है।
खेती प्रथाओं

पौध की स्थापना

हौसले से काटा, स्वस्थ, लेकिन स्वाभाविक रूप से विभाजित जायफल फल बीज प्रसार के लिए उपयोग किया जाता है। बीज बीज बेड पर सीधे बोया जाता है। रेतीली मिट्टी बीज किसी भी लम्बाई के बेड लेकिन ऊंचाई में चौड़ाई में 1-1.5m, और 15cm तैयार करने के लिए किया जाता है। एक प्रकाश सिंचाई बुवाई के बाद जल्द ही किया जाता है और उसके बाद सिंचाई की आवश्यकता के रूप में और जब किया जाता है। बीजों के अंकुरण बुवाई के बाद 30-90 दिनों से आरम्भ होता है।

रोपाई

: 3: 1 के अनुपात 20-25 दिन पुराने अंकुरों एक 3 में अच्छा मिट्टी, रेत और अच्छी तरह से विघटित गोबर के मिश्रण युक्त पॉलिथीन बैग में प्रत्यारोपित किया जाता है। लगभग दो साल पुराने अंकुरों मुख्य क्षेत्र में रोपाई के लिए उपयोग किया जाता है।

खेत तैयार

फील्ड मिट्टी की उर्वरता को समृद्ध करने के लिए खेत यार्ड खाद और कार्बनिक पदार्थ जोड़कर तैयार किया जाता है। 0.75m आकार × × 0.75m 0.75m के गड्ढे खोदे और रोपण के लिए 15 दिन पहले जैविक खाद और ऊपर मिट्टी से भर रहे हैं।

रोपण

मुख्य क्षेत्र में जायफल के अंकुर रोपण के लिए आदर्श समय बरसात के मौसम की शुरुआत में है।

रिक्ति

के अंकुर के लिए, 6-7m की दूरी पर्याप्त है। ग्राफ्ट के लिए, 5m × 5m रिक्ति इष्टतम है।

Aftercare

जायफल आम तौर पर युवा जायफल पौधों लंबा -growing वृक्षारोपण फसलों से स्वाभाविक रूप से छायांकित हैं जहां नारियल, लौंग, कॉफी या सुपारी बागान में एक intercrop के रूप में उगाया जाता है। जायफल एक monocrop के रूप में उगाया जाता है लेकिन, अगर स्थायी छाया पेड़ जायफल के अंकुर के रोपण की अच्छी तरह से आगे लगाया जाना चाहिए।

निषेचन अनुसूची

जैविक खाद और जैविक खाद जायफल खेती के लिए सबसे उपयुक्त हैं। अस्थि-भोजन भी जायफल उत्पादकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। भारत में वाणिज्यिक खेती जायफल के लिए अनुशंसित उर्वरक खुराक, 20 ग्राम एन (40 ग्राम यूरिया), प्रारंभिक वर्ष के दौरान 18g P2O5 (110g अधिभास्वीय) और संयंत्र प्रति 50 ग्राम K2O (पोटाश की 80g मुरिएट) और 500 ग्राम एन (1,090g यूरिया), 250 ग्राम P2O5 हैं (1,560g अधिभास्वीय) और 100 ग्राम K2O बाद के वर्षों में प्रति वर्ष प्रति पौधे (पोटाश की मुरिएट 1,670g)

निराई और Mulching

सूखे पत्ते या किसी भी अन्य पलवार सामग्री के साथ संयंत्र की घाटियों के Mulching जायफल खेती के लिए एक अनिवार्य प्रथा है। निराई भी एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक ऑपरेशन है और मुक्त क्षेत्र खरपतवार रखने के लिए आवश्यक है और जब के रूप में किया जाना चाहिए।

सिंचाई

सिंचाई जल्द ही मुख्य क्षेत्र में और भी गर्मी के मौसम के दौरान के अंकुर रोपण के बाद आवश्यक है। अन्य समय में, सिंचाई के रूप में किया जाता है और जब आवश्यक है।

संचय

छठे वर्ष से फलने महिला जायफल पेड़ शुरू होता है, पीक कटाई की अवधि 20 साल बाद तक पहुँचता है। फल कटाई फूल के बाद 9 महीनों के लिए तैयार हैं। फूल और कटाई साल भर में जारी है। लेकिन जून अगस्त शिखर अवधि है। फल पकाना और उनके फली खुला विभाजन जब फसल कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं। फसल काटने वाले एक विधेयक हुक का उपयोग कर मैन्युअल रूप से किया जाता है।

Postharvest प्रबंधन

काटा फल बाहरी मांसल हिस्से को निकाल दिया जाता है, खुले विभाजित कर रहे हैं, और गदा मैन्युअल रूप से अखरोट से अलग है। नट और गदा एक सुखाने यार्ड पर अलग से सूखे, या एक रसोई घर में व्यवस्था की एक मंच पर हैं। पूरा हो गया है सुखाने जब ​​लाल रंग रंग का गदा धीरे-धीरे पीले भूरे और भंगुर हो जाता है।

जायफल के प्रसंस्कृत उत्पाद

जायफल पाउडर या भूमि जायफल

सूखे जायफल बीज जायफल का ठीक पाउडर तैयार करने के क्रम में पीसने के लिए उपयोग किया जाता है।

जायफल अचार

जायफल फल के मांसल फली अचार, जैम और जेली बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

जायफल तेल

जायफल तेल जायफल पाउडर से निकाला जाता है और यह Borneol और eugenol में समृद्ध है। जायफल आवश्यक तेल जमीन जायफल की भाप आसवन द्वारा प्राप्त की है।

जायफल के तेल का उपयोग

जायफल तेल बड़े पैमाने पर Perfumeries और दवा उद्योगों में प्रयोग किया जाता है। जायफल तेल टूथ पेस्ट, खांसी सिरप, और कई पारंपरिक औषधीय तैयारी के निर्माण में एक आवश्यक घटक है। जायफल आवश्यक तेल एक स्वादिष्ट बनाने का मसाला एजेंट के रूप में विभिन्न खाद्य तैयारी में जमीन जायफल या जायफल पाउडर के लिए एक विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाता है।

जायफल और जायफल तेल के स्वास्थ्य लाभ

जायफल बड़े पैमाने पर की वजह से अपनी विभिन्न औषधीय गुणों के पारंपरिक औषधीय तैयारी में प्रयोग किया जाता है। यह भूख को प्रोत्साहित करती है के रूप में जायफल एक क्षुधावर्धक के रूप में प्रयोग किया जाता है। जायफल कब्ज और पित्त पथरी का इलाज करता। यह भी प्रजनन प्रणाली के लिए एक टॉनिक के रूप में आयुर्वेद में सिफारिश की है। जायफल अल्प अवधि के विनियमन के द्वारा केरातिन मासिक धर्म संबंधी विकार इलाज। जायफल ऐसी ठंडक और नपुंसकता के रूप में यौन समस्याओं के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। जायफल संकुचन को मजबूत बनाने से भी बच्चे के जन्म के सहायता के लिए सिफारिश की है।
जायफल का तेल एक एंटीसेप्टिक, antispasmodic, एनाल्जेसिक, antirheumatic, वातहर, पाचन, emmenagogue, तुरंत ब्यानेवाला, उत्तेजक रेचक और टॉनिक के रूप में आयुर्वेदिक चिकित्सा में प्रयोग किया जाता है। कम मात्रा में सेवन अगर जायफल पाउडर जायफल पाउडर में मौजूद यौगिक macelignan कासीनजन बैक्टीरिया सहित विभिन्न जीवाणु संक्रमण के खिलाफ रोगाणुरोधी गतिविधि डाल रही है के रूप में कई स्वास्थ्य लाभ है। जायफल तेल आमवाती दर्द, दांत दर्द, राहत के लिए और पाचन गड़बड़ियों और खराब सांस इलाज के लिए बाहर से लागू किया जा सकता है। शहद के साथ संयोजन में जायफल तेल पुराना दस्त, उल्टी, आंत्रशोथ, और अपच के इलाज के लिए एक सबसे अच्छा पारंपरिक दवा है।

जायफल तेल और अरोमा थेरेपी

जायफल के तेल के इस्तेमाल की वजह से जायफल तेल के विभिन्न औषधीय और कॉस्मेटिक संपत्तियों की सुगंध चिकित्सा या वाष्प उपचार के लिए सिफारिश की है। जायफल का तेल दिल और रक्त परिसंचरण जायफल का तेल शरीर की सूजन लड़ता है और आमवाती दर्द से राहत मिलती है उत्तेजित करता है। एक उत्तेजक और मन के लिए एक invigorating एजेंट के रूप में शरीर की मालिश कृत्यों के लिए प्रयोग किया जाता है जब जायफल का तेल। जायफल तेल बेहोशी मंत्र से लोग जान, और पाचन प्रणाली को उत्तेजित करता है। इसके सुखद खुशबू के साथ जायफल तेल लड़ हवा, पुरानी उल्टी, मतली और दस्त में मदद करता है।

जायफल तेल और ऑरेंज तेल के मिश्रण

जायफल तेल नारंगी तेल के साथ संयोजन में मिश्रित तेल की मालिश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मिश्रित तेल मालिश मांसपेशियों में दर्द, गठिया, और गठिया से राहत के लिए सबसे अच्छा है। यह भी पित्त पथरी, और गठिया के इलाज।जायफल तेल और नारंगी तेल का मिश्रण भी इलाज पाचन विकार और यौन समस्याओं रक्त परिसंचरण को बढ़ाने के लिए, और।

जायफल के प्रतिकूल प्रभाव

यह बड़ी मात्रा में जायफल पाउडर लेने वाली मारिजुआना, एक ज्ञात दवा के लिए इसी तरह के परिणाम उत्पन्न हो सकता है कि सूचना दी है के रूप में जायफल पाउडर की बड़ी खुराक कुछ साइड इफेक्ट हो सकता है। जायफल पाउडर का यह मादक प्रभाव रासायनिक में methylenedioxymethamphetamine (एमडीएमए) के साथ बनाने के समान है, जो एक यौगिक myristicin की उपस्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आंतरिक लिया जब तेल जायफल इस एक ही परिसर की उपस्थिति, myristicin की वजह से है जो एक hallucinogenic प्रभाव पैदा करता है।