Showing posts with label फूल. Show all posts
Showing posts with label फूल. Show all posts

Monday, 1 January 2018

गेंदा के फूलों की खेती

गेंदा के फूलों की खेती (Marigold flower farming)


https://smartkhet.blogspot.com/2018/01/Marigold-flower-farming.html



गेंदा के कुछ प्रजातियों जैसे- हजारा और पांवर प्रजाति की फसल वर्ष भर की जा सकती है. एक फसल के खत्म होते ही दूसरी फसल के लिए पौध तैयार कर ली जाती है. इस खेती में जहां लागत काफी कम होती हैं, वहीं आमदनी काफी अधिक होती है. गेंदा की फसल ढाई से तीन माह में तैयार हो जाती है. इसकी फसल दो महीने में प्राप्त की जा सकती है. यदि अपना निजी खेत हैं तो एक बीघा में लागत एक हजार से डेढ़ हजार रुपये की लगती है, वहीं सिंचाई की भी अधिक जरूरत नहीं होती. मात्र दो से तीन सिंचाई करने से ही खेती लहलहाने लगती है, जबकि पैदावार ढाई से तीन कुंटल तक प्रति बीघा तक हो जाती है. गेंदा फूल बाजार में 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिक जाता है. त्योहारों और वैवाहिक कार्यक्रमों में जब इसकी मांग बढ़ जाती है तो दाम 100 रुपये प्रति किलो तक के हिसाब से मिल जाते हैं

जलवायु और भूमि

उत्तर भारत में मैदानी क्षेत्रो में शरद ऋतू में उगाया जाता है तथा उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रो में गर्मियों में इसकी खेती की जाती है. गेंदा की खेती बलुई दोमट भूमि उचित जल निकास वाली उत्तम मानी जाती है . जिस भूमि का पी.एच. मान 7.0 से 7.5 के बीच होता है वह भूमि खेती के लिए अच्छी मानी जाती है.

उन्नतशील प्रजातियां

गेंदा की चार प्रकार की किस्मे पायी जाती है प्रथम अफ्रीकन गेंदा जैसे कि क्लाइमेक्स, कोलेरेट, क्राउन आफ गोल्ड, क्यूपीट येलो, फर्स्ट लेडी, फुल्की फ्रू फर्स्ट, जॉइंट सनसेट, इंडियन चीफ ग्लाइटर्स, जुबली, मन इन द मून, मैमोथ मम, रिवर साइड ब्यूटी, येलो सुप्रीम, स्पन गोल्ड आदि है. ये सभी व्यापारिक स्तर पर कटे फूलो के लिए उगाई जाती है. दूसरे प्रकार की मैक्सन गेंदा जैसे कि टेगेट्स ल्यूसीडा, टेगेट्स लेमोनी, टेगेट्स मैन्यूटा आदि है ये सभी प्रमुख प्रजातियां है. तीसरे प्रकार की फ्रेंच गेंदा जैसे कि बोलेरो  गोल्डी, गोल्डी स्ट्रिप्ट, गोल्डन ऑरेंज, गोल्डन जेम, रेड कोट, डेनटी मैरिएटा, रेड हेड, गोल्डन बाल आदि है. इन प्रजातियों का पौधा फ़ैलाने वाला झड़ी नुमा होता है. पौधे छोटे होते है देखने में अच्छे लगते है. चौथे संकर किस्म की प्रजातिया जैसे की नगेटरेटा, सौफरेड, पूसा नारंगी गेंदा, पूसा बसन्ती गेंदा आदि.

खेत की तैयारी

गेंदे के बीज को पहले पौधशाला में बोया जाता है. पौधशाला में पर्याप्त गोबर की खाद डालकर भलीभांति जुताई करके तैयार की जाती है. मिट्टी को भुरभुरा बनाकर रेत भी डालते है तथा तैयार खेत या पौधशाला में क्यारियां बना लेते है. क्यारियां 15 सेंटीमीटर ऊंची एक मीटर चौड़ी तथा 5 से 6 मीटर लम्बी बना लेना चाहिए. इन तैयार क्यारियो में बीज बोकर सड़ी गोबर की खाद को छानकर बीज को क्यारियो में ऊपर से ढक देना चाहिए. तथा जब तक बीज जमाना शुरू न हो तब तक हजारे से सिंचाई करनी चाहिए इस तरह से पौधशाला में पौध तैयार करते है.

बीज बुआई

गेंदे की बीज की मात्रा किस्मों के आधार पर लगती है. जैसे कि संकर किस्मों का बीज 700 से 800 ग्राम प्रति हेक्टेयर तथा सामान्य किस्मों का बीज 1.25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर पर्याप्त होता है. भारत वर्ष में इसकी बुवाई जलवायु की भिन्नता के अनुसार अलग-अलग समय पर होती है. उत्तर भारत में दो समय पर बीज बोया जाता है जैसे कि पहली बार मार्च से जून तक तथा दूसरी बार अगस्त से सितम्बर तक बुवाई की जाती है.

पौध रोपाई

गेंदा के पौधों की रोपाई समतल क्यारियो में की जाती है रोपाई की दूरी उगाई जाने वाली किस्मों पर निर्भर करती है. अफ्रीकन गेंदे के पौधों की रोपाई में 60 सेंटीमीटर लाइन से लाइन  तथा 45 सेंटीमीटर पौधे से पौधे की दूरी रखते है तथा अन्य किस्मों की रोपाई में 40 सेंटीमीटर पौधे से पौधे तथा लाइन से लाइन की दूरी रखते है.

खाद एवं उर्वरक

250 से 300 क्विंटल सड़ी गोबर की खाद खेत की तैयारी करते समय प्रति हेक्टेयर की दर से मिला देना  चाहिए इसके साथ ही अच्छी फसल के लिए 120 किलोग्राम नत्रजन, 80 किलोग्राम फास्फोरस तथा 80 किलोग्राम पोटाश तत्व के रूप में प्रति हेक्टेयर देना चाहिए. फास्फोरस एवं  पोटाश की पूरी मात्रा तथा नत्रजन की आधी मात्रा खेत की तैयारी करते समय अच्छी तरह जुताई करके मिला देना चाहिए. नत्रजन की आधी मात्रा दो बार में बराबर मात्रा में देना चाहिए. पहली बार रोपाई के एक माह बाद तथा शेष रोपाई के दो माह बाद दूसरी बार देना चाहिए.

निराई – गुड़ाई

गेंदा के खेत को खरपतवारो से साफ़ सुथरा रखना चाहिए तथा निराई-गुड़ाई करते समय गेंदा के पौधों पर 10 से 12 सेंटीमीटर ऊंची मिट्टी चढ़ा देनी चाहिए जिससे कि पौधे फूल आने पर गिर न सके.

रोग और नियंत्रण

गेंदा में अर्ध पतन, खर्रा रोग, विषाणु रोग तथा मृदु गलन रोग लगते है. अर्ध पतन हेतु नियंत्रण के लिए रैडोमिल 2.5 ग्राम या कार्बेन्डाजिम  2.5 ग्राम या केप्टान 3 ग्राम या थीरम 3 ग्राम से बीज को उपचारित करके बुवाई करनी चाहिए. खर्रा रोग के नियंत्रण के लिए किसी भी फफूंदी नाशक को 800 से 1000 लीटर पानी में मिलाकर 15 दिन के अंतराल पर छिड़काव करना चाहिए. विषाणु एवं गलन रोग के नियंत्रण हेतु मिथायल ओ डिमेटान 2 मिलीलीटर या डाई मिथोएट  एक मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए.

कीट नियंत्रण

गेंदा में कलिका भेदक, थ्रिप्स एवं पर्ण फुदका कीट लगते है इनके नियंत्रण हेतु फास्फोमिडान या डाइमेथोएट 0.05 प्रतिशत के घोल का छिड़काव 10 से 15 दिन के अंतराल पर दो-तीन छिड़काव करना चाहिए अथवा क़यूनालफॉस 0.07 प्रतिशत का छिड़काव आवश्यकतानुसार करना चाहिए.

तुड़ाई और कटाई

जब हमारे खेत में गेंदा की फसल तैयार हो जाती है तो फूलो को हमेशा प्रातः काल ही काटना चाहिए तथा तेज धूप न पड़े फूलो को तेज चाकू से तिरछा काटना चाहिए फूलो को साफ़ पात्र या बर्तन में रखना चाहिए. फूलो की कटाई करने के बाद छायादार स्थान पर फैलाकर रखना चाहिए. पूरे खिले हुए फूलो की ही कटाई करानी चाहिए. कटे फूलो को अधिक समय तक रखने हेतु 8 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर तथा 80 प्रतिशत आद्रता पर तजा रखने हेतु रखना चाहिए. कट फ्लावर के रूप में इस्तेमाल करने वाले फूलो के पात्र में एक चम्मच चीनी मिला देने से अधिक समय तक रख सकते है.

पैदावार


गेंदे की उपज भूमि की उर्वरा शक्ति तथा फसल की देखभाल पर निर्भर करती है इसके साथ ही सभी तकनीकिया अपनाते हुए आमतौर पर उपज के रूप में 125 से 150 क्विंटल प्रति हेक्टेयर फूल प्राप्त होते है कुछ उन्नतशील किस्मों से पुष्प उत्पादन 350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त होते है यह उपज पूरी फसल समाप्त होने तक प्राप्त होती है

Saturday, 11 November 2017

जरबेरा फूल की खेती

जरबेरा फूल की खेती (Gerbera flower farming)


https://smartkhet.blogspot.com/2017/11/Gerbera-flower-farming.html



जरबेरा एक विदेशी और सजावटी फूल का पौधा है जो पूरी दुनिया में उगाया जाता है और जिसे ‘अफ्रीकन डेजी’ या ‘ट्रांसवाल डेजी’ के नाम से जाना जाता है।  इस फूल की उत्पत्ति अफ्रीका और एशिया महादेश से हुई है और यह ‘कंपोजिटाए’ परिवार से संबंध रखता है। भारतीय महाद्वीप में, जरबेरा कश्मीर से लेकर नेपाल तक 1200 मीटर से लेकर 3000 मीटर की ऊंचाई तक पाया जाता है। इसकी ताजगी और ज्यादा समय तक टिकने की खासियत की वजह से इस फूल का इस्तेमाल पार्टियों, समारोहों और बुके में किया जाता है। भारत के घरेलु बाजार में इसकी कीमत काफी अच्छी है।

भारत में जरबेरा कट फूल के प्रमुख उत्पादक राज्य-

पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल और अरुणाचलप्रदेश।

भारत में जरबेरा की अधिक उपजाऊ वाली संकर किस्में- 


लाल रंगीन- रुबी रेड, डस्टी, शानिया, साल्वाडोर, तमारा, फ्रेडोरेल्ला, वेस्टा और रेड इम्पल्स

पीला रंगीन- सुपरनोवा, नाडजा, डोनी, मेमूट, यूरेनस, फ्रेडकिंग, फूलमून, तलासा और पनामा

नारंगी रंगीन- कोजक, केरैरा, मारासोल, ऑरेंज क्लासिक और गोलियाथ

गुलाबी रंगीन- रोजलिन और सल्वाडोर

मलाई रंगीन- फरीदा, डालमा, स्नो फ्लेक और विंटर क्वीन

सफेद रंगीन- डेल्फी और व्हाइट मारिया

बैंगनी रंगीन- ट्रीजर और ब्लैकजैक

गुलाबी रंगीन- टेराक्वीन, पिंक एलीगेंस, एसमारा, वेलेंटाइन और मारमारा

जलवायु- 

जरबेरा फूलों को उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय प्रदेश दोनों ही तरह की जलवायु में पैदा किया जा सकता है। ऐसे फूलों की खेती उष्णकटिबंधीय जलवायु में खुले खेतों में की जा सकती है। ऐसे फूल पाला वाली स्थिति को लेकर संवेदनशील होते हैं, इनकी खेती पौधा घर (गरम घर), जालीदार पर्दा वाले घरों में उपोष्णकटिबंधीय या समशीतोष्ण जलवायु में की जाती है। जरबेरा की खेती के लिए दिन का सर्वोत्कृष्ट तापमान 20 डिग्री से 25 डिग्री सेंटीग्रेड और रात्रिकालीन तामपमान 12 डिग्री से 15 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच आदर्श माना जाता है।

मिट्टी-

मिट्टी अच्छी तरह से सूखी, हल्की, उपजाऊ, हल्की क्षारीय या प्रकृति में तटस्थ हो। जरबेरा की खेती के लिए पीएच का मान 5.5 से 6.5सबसे उपयुक्त मानी जाती है। जैसा कि पता है कि जरबेरा पौधे की जड़ें मिट्टी के काफी अंदर तक जाती हैं (करीब 60 सेमी), ऐसे में मिट्टी सुराखदार होनी चाहिए और आंतरिक जलनिकासी (50 सेमी गहराई) अच्छी होनी चाहिए ताकि जड़ों का विकास सर्वोत्कृष्ट हो सके।

भूमि या खेत की तैयारी-

देसी हल या ट्रैक्टर से खेत की तीन बार अच्छी तरह से जुताई करें ताकि खेत अच्छी तरह से तैयार हो जाए। क्यारी को 30 सेमी ऊंचा, एक मीटर से डेढ़ मीटर तक चौड़ा और दो क्यारियों के बीच 35 सेमी से 50 सेमी की जगह छोड़ते हुए तैयार करें। अच्छी तरह से गला हुआ फार्म की खाद, बालू और धान की भूसी को 2:1:1 के अनुपात में मिलाकर तैयार की हुई क्यारियों पर डालें।

 मिट्टी का रोगाणुनाशन या कीटाणुनाशन-

जरबेरा की खेती से पहले फसल को मिट्टी जनित बीमारियों से बचाने के लिए मिट्टी का विसंक्रमण या रोगाणुनाशन अच्छी तरह से जरूर किया जाना चाहिए। मुख्य रुप से मिट्टी जनित तीन तरह के रोगाणु होते हैं, उदाहरण के तौर पर, फुसेरियम, फाइटोफथोरा और पाइथियम। अगर मिट्टी का विसंक्रमण नहीं किया गया तो ये रोगाणु पूरी फसल को बर्बाद कर देंगे। तैयार की गई मिट्टी की क्यारियों को मिथाइल ब्रोमाइड (30 ग्राम प्रति वर्ग मीटर क्षेत्र) का घोल या दो फीसदी फोरमेल्डिहाइड (प्रति वर्ग मीटर क्षेत्र में 5 लीटर पानी में 100 एमएल फोरमोलिन) का घोल या मिथाइल ब्रोमाइड (30 ग्राम प्रति वर्ग मीटर क्षेत्र) के घोल से धुंआ करना चाहिए। धुंआ किए गए क्यारियों को एक प्लास्टिक शीट से कम से कम तीन से चार दिनों के लिए ढंक दें। क्यारियों से रसायन को निकालने के लिए इसमे पानी डालना चाहिए।

पौधारोपण का मौसम-

जरबेरा की खेती वसन्त ऋतु के साथ-साथ ग्रीष्म ऋतु में भी की जा सकती है। जरबेरा को अच्छी और अधिकता के साथ रोशनी की जरूरत होती है, डेढ़ वर्षीय ऊतक संवर्धन के लिए इसकी रोपाई वसन्त ऋतु में (जनवरी से मार्च) करने से बहुत अच्छा रहता है। एक, डेढ़ और दो वर्षीय ऊतक संवर्धन के लिए ग्रीष्म ऋतु (जून से जुलाई) अनुकूल मानी जाती है। रोपाई या पौधा रोपण के लिए शरद और शीत ऋतु (नवंबर से दिसंबर) की अनुशंसा नहीं की जाती है क्योंकि इस दौरान उच्च तापमान खर्च होता है और रोशनी की अधिकता में कमी पाई जाती है। अगस्त के आखिरी में या सितंबर में रोपाई के काम को नजरअंदाज करना चाहिए क्योंकि यह शीत ऋतु को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

प्रजनन या प्रसारण-

व्यावसायिक तौर पर जरबेरा के पौधा का प्रजनन पौधे की महीन जड़ (चूषक) और ऊतक संवर्धन के माध्यम से होता है। जरबेरा की खेती में दो तरीके के प्रजनन का इस्तेमाल किया जाता है, विभाजन और सूक्ष्म प्रजनन का।

विभाजन-

 इस पद्धति में, प्रजनन जून-जुलाई महीने में पेड़ों के झुरमुट या गुच्छ में विभाजन कर के किया जाता है और इसी पद्धति का आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

सूक्ष्म प्रजनन-

 तेज और बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए यह पद्धति दिन-ब-दिन बहुत तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। इस पद्धति में फूल का सिर, शाखा का सिरा, फूल की कली, पुष्पवृन्त, फुनगी (बाली) और पत्ती की बीच वाली नस का इस्तेमाल पूर्ववर्ती पौधे के तौर पर की जाती है।

पौधारोपण की पद्धति-

क्यारी में जरबेरा की खेती हवा के बहाव और जलनिकास को बेहतर करता है। पौधारोपण के दौरान जब जड़ की व्यवस्था स्थापित होती है उस वक्त जरबेरा के पौधे के शिखर को मिट्टी के स्तर से एक से दो सेमी ऊपर रखना चाहिए और जमीन के स्तर से नीचे रखना चाहिए।

 दो पौधों में अंतराल-

पंक्ति या कतार के भीतर 25 से 30 सेमी का अंतराल और कतारों के बीच 30 से 40 सेमी की दूरी होनी चाहिेए ताकि प्रति वर्ग मीटर 7 से 10पौधे आ जाएं।

खाद और ऊर्वरक-

जरबेरा फूल की अच्छी बढ़त और बेहतरीन पैदावार के लिए खेत में भरपूर मात्रा में जैव खाद और दूसरे महत्वपूर्ण और कम महत्वपूर्ण पोषक तत्व इस्तेमाल करें। जरबेरा की खेती में डाले जाने वाले खाद और ऊर्वरक की मात्रा निम्न है-
– प्रति वर्ग मीटर 8 से 9 किलोग्राम फार्म की खाद का इस्तेमाल करें।
– पौधारोपण के शुरुआती तीन महीनों के दौरान नाइट्रोजन, फॉस्फेट और पोटाश (एनपीके) का 12:15:20 ग्राम इस्तेमाल करें।
– चौथे महीने के बाद जब फूल आना शुरू हो जाता है तब नाइट्रोजन, फॉस्फेट और पोटाश (एनपीके) 15:10:13 ग्राम प्रति वर्ग मीटर प्रति महीना इस्तेमाल करें। इन्हें दो-दो टुकड़े में बांट दें और प्रति दो सप्ताह के अंतराल पर इस्तेमाल करें।
– सूक्ष्म-पोषक तत्वों का इस्तेमाल करें- कैल्सियम, बोरोन, कॉपर और मैग्नेशियम 0.15 फीसदी की दर से प्रति लीटर 1.5 ग्राम होना चाहिए जिन्हें चार सप्ताह में एक बार छिड़काव करें। इससे जरबेरा फूल की गुणवत्ता काफी बढ़ जाती है।

सिंचाई-

पौधारोपण के तुरंत बाद सिंचाई की जरूरत होती है और जड़ें अच्छी तरह से जड़ जमा ले इसके लिए एक महीने तक लगातार सिंचाई करते रहें। उसके बाद प्रति दो दिन पर एक बार टपक सिंचाई की जानी चाहिए। इसमें प्रति पौधा 4 लीटर 15 मिनट के लिए सिंचाई की जानी चाहिए। प्रति पौधा प्रति दिन पानी की औसत जरूरत 700 मिली लीटर होती है।

घास-फूस नियंत्रण-

जरबेरा की खेती में घास-फूस नियंत्रण एक महत्वपूर्ण अभियान है और यह कार्य पौधारोपण की शुरुआत के तीन महीने तक दो सप्ताह में एक बार करना चाहिए। तीन महीने के बाद, अगला घास-फूस नियंत्रण का कार्य 30 दिनों के अंतराल पर किया जाना चाहिए। जब कभी जरूरत हो हाथ से घास-फूस को निकालने का काम करना चाहिए। निम्न घास-फूस नियंत्रण अभियान का पालन करें-
– आठ सप्ताह (दो महीने) के जरबेरा फूल की कली को निकाल दें और उसके बाद पुष्पन यानी विकसित होने के लिए छोड़ दें।
– जड़ों में पानी, खाद के अच्छी तरह अवशोषण के लिए और जड़ों में हवा के अच्छी तरह आवागमन के लिए दो सप्ताह में एक बार मिट्टी को उलट-पलट कर दें।
– हमेशा पुरानी पत्तियों को हटा दें ताकि नई पत्तियां विकास कर सकें।

हानिकारक कीट और बीमारियां-

जरबेरा के पौधे में पाए जाने वाले प्रमुख कीट-

एफिड्स-
 इस पर नियंत्रण के लिए दो एमएल पानी में डिमेथोएट 30 ईसी मिलाकर छिड़काव करें।
थ्रिप्स-
 इस पर नियंत्रण के लिए दो एमएल पानी में डिमेथोएट 30 ईसी मिलाकर छिड़काव करें।
व्हाइटफ्लाई-
 इस पर नियंत्रण के लिए दो एमएल पानी में डिमेथोएट 30 ईसी मिलाकर छिड़काव करें।
रेड स्पाइडर माइट-
 इस पर नियंत्रण के लिए 0.4 एमएल पानी में अबामेसटीन 1.9 ईसी मिलाकर छिड़काव करें।
नेमाटोड-
 इस पर नियंत्रण के लिए पौधारोपण के वक्त मिट्टी में ढाई किलोग्राम सूडोमोनासफ्लूरेसेंस प्रति हेक्टेयर इस्तेमाल करें।

मुख्य रोग-

फूल की कली का सड़ जाना-
 इस पर नियंत्रण के लिए प्रति लीटर पानी में दो ग्राम की दर से कॉपर ऑक्सीक्लोराइड को मिलाकर छिड़काव करें।
पाउडर फफूंद- 
इस पर नियंत्रण के लिए अजोक्सीस्ट्रोबिन की एक ग्राम मात्रा एक लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

फसल कटाई-

आमतौर पर पौधारोपण के तीन महीने के बाद जरबेरा के पौधे में पुष्पण शुरू हो जाता है। जब फूल पूरी तरह खुले हुए होते हैं या डंठल में बाहरी फूल की दो से तीन कतारें सीधी खड़ी रेखा में आ जाती हैं तब फसल की कटाई की जाती है। फूल की जिंदगी को और लंबा करने के लिए फूल के डंठल को सोडियम हाइपोक्लोराइड (6 से 7 मिली प्रति एक लीटर में) के घोल में पांच घंटे के लिए डूबा देना चाहिए।

फसल कटाई के बाद-

डंठल के आधार से करीब दो से तीन सेमी उपर काटना चाहिए और उसे ताजा क्लोरीन मिले पानी में रखना चाहिेए। फूल को छांट लेना चाहिए, एकरुपता के लिए क्रम में लगा देना चाहिए और कार्टून के बक्से में पैक कर देना चाहिए।

पैदावार-

कोई भी फसल की पैदावार खेत प्रबंधन के तौर-तरीकों और मिट्टी की किस्मों पर निर्भर करता है। खुले तौर पर और पौधा घरों में जरबेरा की खेती करने से निम्न पैदावार होती है-
– खुले मैदान में या जालीदार शेड की खेती- 140 से 150 कटे हुए फूल प्रति वर्ग मीटर प्रति साल पैदावार की आस होती है।
– पौधा घरों में खेती- 225 से 250 कटे हुए फूल प्रति वर्ग मीटर प्रति साल हासिल किया जा सकता है।

सौ बात की एक बात-

यह एक बेहतरीन फायदेमंद उगाई जानेवाली फसल है जिसका पूरे भारत में और स्थानीय बाजार में भी बेहतरीन मूल्य मिलता है।

Monday, 4 September 2017

केसर की खेती एक लाभकारी खेती

केसर की खेती एक लाभकारी खेती (Saffron farming is a beneficial farming)



https://smartkhet.blogspot.in     saffron flower







केसर (क्रोकस साटिवस) को ठंडा ,सूखा और धूप जलवायु पसंद है और समुद्र स्तर से ऊपर 1500 से लेकर 2500 मीटर ऊंचाई में बढ़ता है. ठंडा और गीला मौसम फूल आना रोकता है लेकिन माँ corms की बेटी corms की एक बड़ी संख्या में उत्पादन करने की योग्यता बढ़ जाता है. इसकी खेती औसत वर्षा 100 सेमी के क्षेत्रों में और जहां सर्दियों के दौरान कुछ बर्फ गिरता है वहाँ की जाती है.

भूमि

केसर का विकास मिट्टी के विभिन्न प्रकार रेतीले चिकनी बलुई मिट्टी से लेकर दोमट मिट्टी में कर सकते हैं. हालांकि, corms की सड़ से बचने के लिए उचित जल निकासी की जरूरत है .

भूमि की तैयारी

एक अच्छा बिस्तर की तैयारी के लिए तीन से चार बार जुताई पर्याप्त हैं. अच्छा बीज बिस्तर प्राप्त करने के लिए कृषि यार्ड खाद और अन्य कार्बनिक पदार्थों को अंतिम जुताई से पहले मिट्टी में ठीक से मिलाया जाना चाहिए. छोटे संचालनीय (2mx1mx15cm) उठाया बेड अच्छे परिणाम दे सकते हैं .बेड को सभी चार पक्षों पर किसी भी अधिक नमी का निकास करने के लिए चैनल होना चाहिए.

रोपण का समय

रोपण के लिए जुलाई से लेकर अगस्त के पहले हफ्ते तक इष्टतम समय है. मध्य जुलाई रोपण के लिए सबसे अच्छा समय है.

प्रसारण

केसर corms के माध्यम से प्रसारित किया जाता है. पौधा बारहमासी है और केवल बड़े आकार के साथ 2.5 सेमी व्यास के ऊपर के corms रोपण के लिए इस्तेमाल किये जा सकते हैं.

खाद डालना

अंतिम जुताई से पहले 20 टन गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर मिट्टी में डालना चाहिए. 90 किलोग्राम नाइट्रोजन और 60 किलो प्रत्येकी फास्फोरस और पोटाश प्रति हेक्टेयर डालना चाहिए.

रोपण की विधि

Corms 6-7 सेमी गहरी लगाया जाना चाहिए और 10 सेमी x 10 सेमी की दूरी को अपनाना चाहिए.

बीज दर

dibbling के लिए पंद्रह क्विंटल के corms प्रति हेक्टेयर

अंतर संस्कृति और निराई

जंगली घास नियंत्रित करने के लिए दो से तीन कुदाल और निराई करना चाहिए.
केसर को पूरे दिन सूर्य की आवश्यकता नहीं है, लेकिन एक दिन में कम से कम सात घंटे चाहिए.जब वे अपने विकास के चरण में हैं उस वक़्त हर दूसरे दिन उन्हें हल्के से पानी देना चाहिए. उथले खेती की जरूरत है.
शरद ऋतु में ,जब पत्ते विकास उभरता हैं तो पौधों को कड़ा बंद करता है तो फिर उन्हें बाहर अधिमानतः एक जगह न केवल धूप में लेकिन कुछ आश्रय में सेट करना चाहिए. वे ठंड बहुत कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, तो सख्त बंद का एक लंबे समय तक आवश्यकता नहीं है. वसंत में, जब पत्ते वापस मरना शुरू होते हैं, तो अप्रैल में पानी देना रोकते हैं और ग्रीष्म ऋतु में पौधों को घर के अंदर ले आते हैं.

शरद ऋतु में, वनस्पति की निद्रा टूट जाएगा और नई पत्तियों का आना शुरू हो जाएगा. जब पहली बार नई पत्तियों का उभरना शुरू हो जाता हैं पौधों को पानी देना चाहिए और उन्हें वापस बाहर स्थानांतरित करना चाहिए.
बढ़ती केसर के सफलता का रहस्य है - कटाई . आप को वर्ष के सही समय पर पौधों पर दैनिक ध्यान रखना चाहिए और फसल तैयार है तो संतोषजनक परिणाम प्राप्त करने के लिए उस दिन ही आप को इसकी कटाई करना चाहिए.
प्रत्येक फूल तीन स्टिग्मास्(फ़िलमेन्ट्स् या धागे) जो फूल की गले से लटकते दिखाई देते हैं पैदा करता है अगर स्टिग्मास् जो दिन फूल खुलता है उस दिन ही नहीं तो अधिक से अधिक अगली सुबह तक चुनी नहीं हैं, तो वे खराब होना शुरू हो जाते हैं.आमतौर पर, नए पत्ते सितम्बर पूर्व में आते हैं और अक्टूबर पूर्व से मध्य अक्टूबर तक फूल आते हैं.
जब आप को नए खुले फूल मिल जाए, तो सुबह की ओस सुखने तक इंतजार करें या है और उसके बाद फूल की कटाई करें . कटाई करने के बाद फूल एक सुविधाजनक काम करने की जगह रखिए. चिमटी की एक जोड़ी ले लो और ध्यान से तीन लाल नारंगी फ़िलमेन्ट्स् या धागे निकाले और तोद्नना धागे सुरक्षित रखने के लिए (आदर्श एक छोटी बोतल) कंटेनर तैयार रखें .
सभी बल्बों के फूल देने के बाद भी अपनी फसल देखते रहो यह हो सकता है कि तुम भाग्यशाली हो और दूसरा या कभी कभी तीसरा फूल भी रखें बल्ब से मिल सकता है .उन्हें भंडारण के लिए बोतलों में डालने से पहले कटाई धागे अच्छी तरह से सूखाना यह भी महत्वपूर्ण है. कुछ उन्हें धूप में सूखाते हैं (लेकिन अति सूक्ष्म धागे उड़कर दूर नहीं जाए इस तरह से उनकी देखभाल करना चाहिए) दूसरे गर्मी का उपयोग करते है जो की अगर यह कोमल धागों को शुष्क करने के लिए कुछ समय के लिए करते है तो ठीक है लेकिन यह उन्हें भुनने के लिए नहीं है .
शायद सबसे आसान तकनीक उन्हें एक कागज तौलिया पर रखना है और उन्हें दूर नहीं उड़ने के लिए उन पर कांच की एक पत्तर या स्पष्ट प्लास्टिक रख दे और उन्हें थोड़ी देर के लिए एक धूप कोउन्टेर टोप् पर छोड़ दें. केसर बल्ब की आसानी से संख्यावृद्धि होता है. और हर कुछ वर्षों में विभाजित किया जा सकता है. जब बल्ब निद्रा तोड़ देता है तब सालाना संतुलित खाद की एक छोटी राशि डालना फायदेमंद होगा.

सिंचाई

बढती मौसम के दौरान इसे 2-3 सिंचाई की आवश्यकता है और यह वर्षा पर निर्भर करता है.

फूल का समय

अक्टूबर के पहले सप्ताह में फूल आना शुरू होता है और नवंबर के पहले हफ्ते तक जारी है. फूलों की कटौती आमतौर पर हाथ से सुबह में किया जाता है. फूल धूप में 3-4 दिन में पूरी तरह से सूख जाते हैं. फूल पूरी तरह सूख जाने के बाद तीन लंबे stigmas को हाथ से उठाया जाता है. कलंक के ऊपरी भाग जो रंग में लाल नारंगी है वह शाही केसर है. style के निचले भाग को भी लिया जाता है और इस की गुणवत्ता घटिया होता है और इस को mogra केसर बुलाया जाताहै.

कटाई और सुखाना

फूलों की यांत्रिक कटाई से पर्णसमूह को नुकसान होगा और प्रतिस्थापन corms का उत्पादन भी काफी कम होगा . सामान्य रूप से केसर के फूलों की कटाई सुबह के घंटे में हाथ से चुनकर करते हैं. काम लंबे समय तक और तुला मुद्रा में किया जाता है. कुछ वैक्यूम सिद्धांत पर आधारित मशीनों. की कोशिश की जा सकता है लेकिन यह उत्पाद की गुणवत्ता को प्रभावित नहीं करता है इस की देखभाल लिया जाना आवश्यक है. 1 हेक्टेयर भूमि के केसर से उत्पादित फूलों से स्त्रीकेसर अलग करने के लिए 90 दिनों की आवश्यकता है. अक्तूबर नवंबर के महीने में जब किसान व्यस्त केसर होते हैं तब इन श्रम दिनों की आवश्यकता है.आम तौर पर केसर तीन उच्छिष्ट में 4 दिन के अंतराल में अक्टूबर के अंतिम पखवाड़े से इकट्ठा करना शुरू किया जाता है. पंखुड़ी और पुंकेसर से style को अलग करने के लिए प्रयास जिसमें हवा के सुरंग के माध्यम से जिसमें अस्थिर चूषण पाइप जो कट फूल को विभिन्न भेंवर के द्वारा उजागर करता हैं किए गए हैं. एक सरलीकृत संस्करण में पंखा के द्वारा पंखुड़ी पुंकेसर से अलग होती है और फिर हाथ से या एक फ्लैट या बेलनाकार लोहे स्क्रीन के माध्यम से उसे अलग करते है, लेकिन इस ऑपरेशन को भी हाथ से पूरा किया जाना चाहिए. कश्मीर में आम तौर पर उत्पाद छाया में सुखाते है जो 8% की सुरक्षित नमी के स्तर तक उत्पाद सुखाने के लिए 27-53 घंटे लगते है उत्पाद सूखे के तहत किए. केसर की गुणवत्ता में गिरावट धीरे से सुखाने का परिणाम है. कश्मीर में डिजाइन और गढ़े सौर गर्म हवा dryers सुखाने के समय को 3-4 घंटे के लिए कम करते है और उत्पाद का रंगद्रव्य केंद्रीकरण जो ताजा केसर में पाया जाता है उसके बहुत करीब दिखाता है. खराब मौसम, मिट्टी और धूल से बचाने के लिए सौर केसर ड्रायर को नीचे तार के जाल साथ का सुखाने का एक ट्रे और एक छत होता है. गिलास से shielded और एक काले लेपित नालीदार जस्ती लोहे की चादर शोषक के साथ का सौर कलेक्टर प्राकृतिक संवहन के माध्यम से परिवेश के ऊपर हवा का प्रवाह बनाता है. ताजा केसर (1कि.ग्रा.) सुखाने के ट्रे में रखा जाता है और 8-10% की नमी सामग्री तक सुखने के लिए के लिए उसको 4-6 घंटे लगते है. इसकी अनुमानित लागत 6500 रुपये है. हॉट एयर Dryers बेदर्द मौसम और किसान को घर के अंदर उपयोग करने के लिए डिजाइन किए हैं. यह एक ट्रे ड्रायर है. 45 + 5 डिग्री सेल्सियस गरम हवा पूरक हीटिंग बिजली का, एलपीजी स्टोव या नरम कोक उपयोग कर के एक धौंकनी द्वारा परिचालित है. संशोधित गर्म हवा ड्रायर को प्रत्येक 1वर्ग मीटर आकार के चार सुखाने के ट्रे और 100 सेमी की चिमनी है. इस का शरीर thermally ऊर्जा संरक्षण पृथक की है. इस ड्रायर की कीमत लगभग 15000 रुपये है.

उपज

सूखे केसर की औसत उपज 2.5 किलो प्रति हेक्टेयर की है.

रोग

कोर्म सड़ांध : यह बदलती डिग्री की stunting ,पीली के साथ बेटी कोर्म  की कम संख्या का कारण बनता है, इस प्रकार से यह yield को भी प्रभावित है.इसे रोकने के लिए

स्वस्थ कोर्म  को उगाना.

रोपण के समय कोर्म 0.2% सस्पेन्शन carbendazim के पानी में 30 मिनट के लिए डुबाना चाहिए बाद में अक्टूबर और अप्रैल के दौरान उस 0.2% सस्पेन्शन carbendazim के पानी से ही मिट्टी को भिगाना चाहिए.